पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर का रोजाना सेवन आपको कमाल के फायदे देगा
अंजीर एक ड्राई फ्रूट है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कई अन्य पोषक तत्वों के अलावा प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर है। अंजीर का रोजाना सेवन कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसका सेवन हर मौसम में किया जा सकता है।
रात को गर्म दूध के साथ अंजीर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा रात को पानी में भिगोकर अंजीर को सुबह खाली पेट खाने से कब्ज, बढ़ता वजन, नींद न आने जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर के और क्या फायदे हैं-
नींद की समस्या दूर होगी
अंजीर को दूध में मिलाकर पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन रात को बेहतर नींद दिलाने में मदद करता है। ठंड के दिनों में यह शरीर में एनर्जी लाता है और सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
स्टैमिना बढ़ाने में मददगार
अंजीर को कच्चे फल के रूप में भी खाया जा सकता है, इसके अलावा सूखे अंजीर का सेवन भी फायदेमंद होता है। दोनों तरह के अंजीर शरीर को समान रूप से पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
अंजीर में मौजूद आयरन और पोटैशियम शरीर के स्टैमिना को बढ़ाने में सहायक होते हैं। जिन लोगों को दिन भर थकान महसूस होती है, वे अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए अंजीर से कर सकते हैं।
या फिर सुबह दूध में अंजीर उबालकर एक गिलास पीने से दिन भर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
अंजीर कई बीमारियों की दवा है
अंजीर के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लगातार सेवन से घुटने या जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।
अस्थमा, टीबी, हाई बीपी और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आप रात में दो से तीन अंजीर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं। ऐसा रोजाना करने से कब्ज, बवासीर, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं और शरीर रोगमुक्त रहता है।